नौशेरा में सड़क निर्माण का उद्घाटन करते प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन
नौशेरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पीडीपी, कांग्रेस, नेकां ने 70 वर्ष जम्मू-कश्मीर में राज किया। इस दौरान उन्होंने जनता को क्या दिया। वह खाते हिंदुस्तान का हैं, लेकिन गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। पीडीपी की आंटी पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अगर तिरंगे का अपमान करेंगी तो उम्र भर जेल में काटेंगी।
रैनी रविवार को एलओसी क्षेत्र चौकी हंडन में भाजपा की धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों के मरने पर रोने वाली महबूबा लोगों को मूर्ख बनाना बंद करें। डीडीसी चुनाव में जम्मू के साथ-साथ कश्मीर में भी भाजपा को सफलता मिली है। 9 लाख से अधिक वोट भाजपा को मिले, और 76 सीटें जीतीं। एलओसी में बंकर भाजपा की देन हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। लोगों की आस्था और जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ लंबेड़ी में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनाए गए 45 मीटर लंबे मोटरेबल पुल पाटली का सांसद जुगल किशोर शर्मा ने उद्घाटन किया। वहीं राजल हंजाना से बाबा नार सिंह विभिन्न सड़क मार्ग का नींव पत्थर रखा। 470 लाख रुपयों की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश आत्म निर्भर रहे। नेकां, कांग्रेस व पीडीपी ने जनता का खून चूसा है। इस मौके एक्सईएन प्रेम कपुर, भाजपा जिला प्रधान कैप्टन बाल कृष्ण शर्मा, मंडल प्रधान भवानी छोटू राम चौधरी, संजीव दत्ता, राकेश शर्मा, राकेश रैना, सेवानिवृत्त कैप्टन रोशन लाल, मोहिंदर सूदन, पृथ्वीराज खोखर, सरपंच सुखदेव सिंह, अनिता चौधरी, नरेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन मोहम्मद फिरदौस, पंडित नरेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम लाल, नीना शर्मा, पार्षद अनु भसीन, प्रीती गुप्ता, आशा देवी आदि मौजूद रहे।