फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय टेस्ट मैच 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। युवाओं को क्रिकेट की बारिकियां सिखाने के उद्देश्य से 27 जनवरी से स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य मकसद प्रतिभा को निखारना है। रविवार को रियासी क्रिकेट क्लब के कप्तान और चेयरमैन नदीम भट्ट ने बताया कि तीन दिवसीय मैच रियासी और सुंदरबनी की टीम के मध्य होगा। इसमें 17 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवा हिस्सा लेंगे। नदीम भट्ट ने बताया कि मौजूदा समय में युवा फटाफट क्रिकेट को ही पसंद करते हैं। इसलिए प्रतिभा को निखारने के लिए यह कदम उठाया गया है। अच्छा प्रदर्शन करने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें