फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मतलब भारत जलाओ पार्टी: भीम सिंह

Thu, 20 Nov 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का मतलब है भारत जलाओ पार्टी। पार्टी चाहती है कि घाटी में चुनाव बहिष्कार हो, जिसका उसे लाभ मिले।
विज्ञापन


इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। आने वाले दिनों में वह एजेंसियों के साथ मिलकर धमकी भरे पोस्टर लगवा सकती है, जिससे हालात तनावपूर्ण बने और लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूर रहें।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा मिशन 44 प्लस को लेकर जो दावे कर रही है वे सब खोखले हैं। यह कोई आसान बात नहीं है।

ईवीएम पर उन्होंने एक बार फिर आपत्ति जताते हुए कहा कि ईवीएम तीन महीने तक गुजरात में क्यों रखी गई, उसे सीधा जम्मू कश्मीर क्यों नहीं लाया गया।

उमर अब्दुल्ला द्वारा अफस्पा हटाने के लिए कांग्रेस के सहयोग नहीं करने संबंधी बयान पर कहा कि यह सब दोनों की मिलीभगत है और वह सब ड्रामा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें