फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से विधान परिषद पहुंचे BJP विधायक

Sun, 04 Oct 2015 11:08 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सुरिंदर अंबरदार के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन

भाजपा के एमएलसी सुरिंदर अंबरदार विधान परिषद में साइकिल पर भाजपा का झंडा लगाए पहुंचे। उनका कहना था कि ऐसा करने के पीछे उनका उद्देश यह है कि वह आज के आधुनिक दौर में एक संदेश देना चाहते हैं कि राज्य में प्रदूषण स्तर बढ़ चुका है।

लोगों को इसको ध्यान में रखते हुए ऐसे यातायात के साधन प्रयोग में लाने चाहिए, जिससे प्रदूषण कम फैले। उन्होंने कहा कि वह वीआईपी कल्चर के खिलाफ हैं।

उन्हें उम्मीद है कि ऐसी पहल करने से नो वीआईपी कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। ऐसा होने से आम जनता को किसी प्रकार की मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस पहल से अच्छी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


जाम से आम लोग हुए परेशान

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार से विधानसभा का सत्र शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन ही सचिवालय की ओर जाने लगभग सभी मार्गों पर सुबह के समय लंबा ट्रैफिक जाम रहा। इससे स्कूल और ऑफिस जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अब्दुल सलाम के अनुसार वह सुबह बटमालू क्षेत्र में स्थित अपने घर से दफ्तर के लिए निकले थे, लेकिन जाम के कारण उन्हें काफी मुश्किलें हुईं। छह किलोमीटर का सफर करने में डेढ़ घंटा लग गया। उन्होंने कहा कि सदन के सत्र के दौरान ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक के सही संचालन के लिए कारगर प्रयास करने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें