फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में BJP के स्टार प्रचारकों की ताबडतोड़ रैलियां

Fri, 05 Dec 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी, शाहनवाज हुसेन और केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की शनिवार को रियासत के विभिन्न इलाकों में चुनावी रैलियां होंगी। भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में हेमा मालिनी परमंडल, कठुआ और आरएस पुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शाहनवाज हुसेन कश्मीर घाटी के त्राल, पांपोर और पुलवामा में प्रचार की कमान संभालेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह बसोहली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता अरुण गुप्ता के अनुसार संसद सदस्य एवं पार्र्टी की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रचार करने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


हेमा मालिनी परमंडल बस स्टैंड में सुबह 11:40 बजे रैली करेंगी। इसके अलावा कठुआ के नगरी में दोपहर एक बजे हेमा रैली को संबोधित करेंगी। हेमा की तीसरी रैली आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर ढाई बजे होगी।

इसी तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसेन की कश्मीर संभाग के त्राल में 11:20 बजे चुनावी सभा है। वह दूसरी चुनावी सभा को पांपोर में दोपहर 12:30 बजे संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलवामा में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की भी शनिवार को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह बसोहली और महानपुर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें