फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा परिवार पीडीपी के आगे झुकने को नहीं तैयार : सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की कवायद में भाजपा जल्दबाजी दिखाना नहीं चाहती। पीडीपी का रुख जानने के बाद ही वह अपना रुख स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन


राज्यपाल से होने वाली मुलाकात से एक दिन पहले प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा एवं सांसद जुगल किशोर ने प्रभारी राम माधव से देर रात तक लंबी मंत्रणा की।

भाजपा नेतृत्व इस सियासी माहौल को दोहरे फायदे के रूप में देख रहा है। उसे लगता है कि गठबंधन को बचाए रखने का दबाव पीडीपी पर ज्यादा है।

Trending Videos
विज्ञापन

पीडीपी की ओर से भाजपा को अभी नहीं म‌िली कोई नई शर्त

चुनाव में जाने की स्थिति में पीडीपी को बड़ा नुकसान होगा। सूत्रों के अनुसार भगवा परिवार पीडीपी के आगे झुकने को तैयार नहीं है।

सरकार गठन के लिए वह पीडीपी की ओर से किसी नई शर्त को स्वीकार नहीं करेगा। वैसे पार्टी नेताओं का कहना है पीडीपी की ओर से उन्हें औपचारिक तौर पर कोई शर्त नहीं मिली है।

उसे पीडीपी को समर्थन देने में कोई एतराज नहीं है। वहीं राज्य में सरकार गठन को लेकर लोग अभी भी तरह-तरह के कायस लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें