फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता दानिश समर्थकों के साथ अपनी पार्टी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल अपने समर्थकों सहित सोमवार को जम्मू में अपनी पार्टी में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि दानिश इकबाल ने जिला विकास परिषद की बनिहाल सीट पर निर्दलीय के तौर पर चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलावर मीर ने दानिश इकबाल व उनके समर्थकों का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि बनिहाल व चिनाब घाटी के अन्य क्षेत्रों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपनी पार्टी गंभीरता से काम कर जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम करेगी। महासचिव विजय बकाया के अलावा संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ने भी दानिश इकबाल व उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।
दानिश इकबाल ने कहा कि अपनी पार्टी से बनिहाल क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। वह अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी के कुशल नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताते हुए पार्टी का हिस्सा बने हैं। पार्टी में शामिल हुए अन्य लोगों में रफाकत एजाज, मंजूर अहमद डार, अब्दुल क्यूम, अब्दुल हमीद, अल्ताफ अहमद, खुर्शीद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें