कश्मीरी पंडित नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ऐसे दल एक बार फिर गलत धारणा की राजनीति कर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं।
भाजपा के राजनीतिक मामलों, फीडबैक के प्रभारी एवं कश्मीरी पंडित नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा है कि कुछ दलों व नेताओं की गलत धारणा से जम्मू-कश्मीर पर उनकी राजनीतिक सोच सही नहीं हो सकती है। राजनीति में सही सोच की प्रासंगिकता विषय पर बेविनार में चुंरगू ने कहा कि प्रदेश में कुछ राजनीतिक दल लोगों के बीच गलत धारणा पैदा करने का काम करते रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जबकि सच्चाई यह हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और है, दुनिया की कोई भी ताकत इसको भारत से अलग नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा सात दशक तक कश्मीर के कुछ दलों ने लोगों में गलत धारणा पैदा करने का काम किया। कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं पर उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यधारा की सभी राजनीतिक पार्टियों को कश्मीर में गलत धारणा के साथ नहीं सही धारणा को लेकर काम करने की जरूरत है।