फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से लद्दाख तक विजय रैली निकाल भाजपा प्रकट करेगी मतदाताओं का आभार

Fri, 31 May 2019 11:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत करीब सौ नेता शुक्रवार को जम्मू लौट आए। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अब प्रदेश में भाजपा जम्मू-पुंछ, उधमपुर-डोडा व लद्दाख लोकसभा क्षेत्र में विजय रैलियां निकालकर मतदाताओं का आभार प्रकट करेगी। इन रैलियों में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष समेत नव निर्वाचित सांसद व अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार जम्मू-कश्मीर रियासत से भाजपा को करीब 46 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ हैं जो ऐतिहासिक है। भाजपा को इतना बड़ा जनमत मिला हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया गया हैं कि सीटों के मामले में दूसरे नंबर पर रही पार्टी नेशनल कांफ्रेंस को केवल सात फीसदी ही वोट शेयर हासिल हुआ है। 

रैना के अनुसार अब विधानसभा व संसदीय क्षेत्र स्तर पर विजय रैली निकालकर प्रदेश भाजपा मतदाताओं का धन्यवाद करेगी। वह स्वयं रैलियों में रहेंगे। लद्दाख लोकसभा क्षेत्र में भी विजय रैली निकाली जाएगी। वह जल्द ही लद्दाख में पार्टी नेताओं के साथ जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के नए मुख्य कार्यकारी काउंसलर का चयन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि जमयांग सेरिंग नामगेयाल के सांसद बनने से लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के मुख्य कार्यकारी काउंसलर का पद रिक्त हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें