फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जम्मू-कश्मीर में होगी अगली सरकार, 370 को जल्द हटाने को प्रतिबद्ध: रैना

Sun, 26 May 2019 07:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रविंद्र रैना, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : एएनआई, फाइल
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पिछड़ेपन के लिए अनुच्छेद 35-ए और 370 जिम्मेदार है। पार्टी इसे जल्द हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी मुख्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर को मिली शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में रियासत में करीब 50 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ है और तीन सीटों पर जीत मिली है।
विज्ञापन


वहीं नेशनल कांफ्रेंस को भी तीन सीटें हासिल हुई हैं, लेकिन उसका वोट शेयर केवल साढ़े सात फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भाजपा पर विश्वास कर रहे हैं और पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद रियासत में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों व कार्यक्रमों को समर्थन दिया है और अकेले भाजपा को ऐतिहासिक 303 सीटों पर जीत हासिल हुई है। एनडीए को 353 सीटें मिली हैं। विपक्ष का लगभग सफाया हो गया है। 

उन्होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों के लिए एम फार्म भरना अनिवार्य होने की वजह से काफी कम संख्या में विस्थापित मतदान कर पाते हैं। अगर एम फार्म न होता तो भाजपा कश्मीरी की भी तीनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करती।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ‘भाजपा अनुच्छेद 370 और 35-ए नहीं हटा सकती’ वाले बयान के सवाल पर रवींद्र रैना ने कहा कि रियासत में पचास फीसदी जनता भाजपा के साथ है। 

नेकां के साथ सात फीसदी ही लोग हैं। अब्दुल्ला को पता होना चाहिए कि अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाना भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया है। फिर भी भाजपा को चुनाव में भारी जीत हासिल हुई है। पत्रकार वार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी और सुनील शर्र्मा भी मौजूद रहे। 

पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर मांगी माफी
उधमपुर-कठुआ से भाजपा के उम्मीदवार और वर्तमान में निर्वाचित सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह की तरफ से मतगणना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बदसलूकी करने का मामला पत्रकारों की तरफ से उठाए जाने पर रवींद्र रैना ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो वह डॉ. जितेंद्र सिंह की तरफ से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें