फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सुचेतगढ़ बॉर्डर होगा बाघा बॉर्डर की तर्ज पर विकसित, बनेगा कॉरिडोर गेट

Sun, 26 May 2019 06:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बाघा बॉर्डर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुचेतगढ़ में बाघा बॉर्डर की तर्ज पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 
विज्ञापन


इस दौरान पर्यटन की संभावना पर मंथन किया गया। इससे आईबी के साथ रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटकों की आवाजाही भी ज्यादा होगी। शर्मा ने कहा कि यहां पर कई प्रोजेक्टों पर काम पूरा हो चुका है। 

इसमें मल्टीपर्पज हॉल, दुकानें, कैफेटेरिया, सुरक्षा केबिन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं। रेलवे प्लेटफॉर्म, फ्रंटियर एक्सप्रेस कम म्यूजियम, गेलरी, टूरिस्ट व्हीकल पार्किंग स्पेस को दोबारा तैयार किया जाएगा। पर्यटन विभाग बॉर्डर पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू लोचन और महाराजा गुलाब सिंह स्टैचू भी स्थापित किए जाएंगे। इससे डोगरा इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। म्यूजिकल फाउंटेन, साउंड एंड लाइट शो भी लगाया जाए। 

दोनों ओर आने-जाने के लिए कॉरिडोर गेट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने पर्यटन विभाग से बॉर्डर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीपीआर पूरा करने को कहा। साथ ही चल रहे प्रोजेक्टों को समय पर पूरा किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें