फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव रोका, जम्मू-लद्दाख में 11 सितंबर से चुनाव का आगाज

Wed, 11 Sep 2019 06:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव का बुधवार को जम्मू और लद्दाख संभाग में बूथ स्तर के अध्यक्षों के चुनाव से आगाज हो गया। पाबंदियों के चलते कश्मीर में संगठनात्मक चुनाव को हालात सामान्य होने तक रोका गया है। संगठनात्मक चुनाव के राज्य प्रभारी सरदार विरेंद्रजीत सिंह के अनुसार 11 सितंबर से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्षों का चुनाव होगा।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से दस अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी और उनका हल किया जाएगा। इसके बाद 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। दस दिन आपत्तियां दर्ज होंगी। 

11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद तीन दिन का समय आपत्तियों के लिए रहेगा। 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में 15 अक्तूबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवा लिया जाएगा। उनका कहना है कि बूथ स्तर के चुनाव के परिणाम की सूचना 12 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए हर स्तर पर समितियां गठित की गई हैं। 

विज्ञापन

जम्मू-लद्दाख के चुनाव से चुना जाएगा प्रदेशाध्यक्ष

विरेंद्रजीत सिंह के मुताबिक हालात को देखते हुए कश्मीर में फिलहाल चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। हालात सामान्य होने पर वहां भी संगठनात्मक चुनाव करवा दिए जाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के नियमों के तहत पचास फीसदी जिलों में चुनाव होने पर प्रदेशाध्यक्ष को चुना जा सकता है। ऐसे में भाजपा संगठन के अनुसार जम्मू संभाग में 17 जिले और लद्दाख संभाग में दो। कश्मीर में दस जिले हैं। कुल मिलाकर अगर जम्मू व लद्दाख में चुनाव हो जाता है तो 19 जिलों में चुनाव हो जाएगा और प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें