फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा के ट्वीट पर बीजेपी ने किया पलटवार, भेजेगी मानहानि का नोटिस

Sat, 11 Aug 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते भाजपा मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी
विज्ञापन
अनुच्छेद 35ए पर रियासत में छिड़ी बहस पर सरकार में तीन साल से ज्यादा समय तक गठबंधन सहयोगी रही भाजपा पीडीपी में शनिवार को घमासान हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के ट्वीट की भाजपा के दो विधायक गगन भगत और राजेश गुप्ता 35ए के मामले में हमारे साथ आ गए है, के तत्काल पश्चात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और विधायक राजेश गुप्ता ने आनन फानन में पत्रकार वार्ता कर महबूबा के ट्वीट को तथ्य से एक दम परे बताते हुए मान हानि का नोटिस भेजने का ऐलान किया।  
विज्ञापन


हालांकि भाजपा के आरएसपुरा के विधायक गगन भगत ने अनुच्छेद 35ए के मामले में पार्टी की विचारधारा और लाइन से एक दम उलट 35ए के समर्थन का दम भरकर पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। गगन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। 

महबूबा के ट्वीट के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया हैं कि पार्टी का एक दम स्पष्ट विचार हैं कि अनुच्छेद 35ए रियासत जम्मू कश्मीर से खत्म होना चाहिए। इसके हटने के बाद रियासत में विकास का नया दौर शुरू होगा और लाभ ही लाभ होंगे। राष्ट्रवाद को भी बढ़ावा मिलेगा।  
विज्ञापन


भाजपा मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और विधायक राजेश गुप्ता ने महबूबा मुफ्ती को मान हानि का नोटिस भेजने का भी ऐलान किया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष से जल्द मिलकर विधायक महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अन्य विधायक की मान हानि करने पर उन्हें खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने की भी बात कहीं है। 

भाजपा ने पत्रकार वार्ता में अपनाएं तल्ख रुख 
35ए को लेकर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और विधायक राजेश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में साफ कर दिया कि अनुच्छेद 35ए को लेकर पार्टी की लाइन एक दम साफ हैं कि इसे जाना होगा। इस अनुच्छेद की वजह से अलगाववाद को राज्य में बढ़ावा मिला। देश के अन्य राज्यों की तुलना में विकास और रोजगार के अवसर कम पैदा हुए है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गलत बयानबाजी व ट्वीट कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने इसका कड़ा संज्ञान लिया हैं और मानहानि का नोटिस महबूबा को भेजा जाएगा। वहीं अपने ही विधायक गगन भगत के अनुच्छेद 35ए के समर्थन में आने को गंभीर मामला बताते हुए सेठी ने कहा कि पार्टी अनुशासन समिति के तौर पर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के संज्ञान में मामला लाते हुए उन्हें इस मामले पर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। 

क्या कहा भाजपा विधायक गगन भगत ने

गगन भगत
प्रदेश में अनुच्छेद 35ए को हटाने के लिए भाजपा किसी से भी बहस करने का दम भर रही है, लेकिन पार्टी के आरएस पुरा विधायक गगन भगत ने इसके उलट बयान दिया है। उनका कहना है कि अनुच्छेद 35ए जम्मू-कश्मीर के हित में हैं और इसे नहीं हटना चाहिए। गगन भगत का इस संबंध में वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने की सच्चाई के बारे में अमर उजाला संवाददाता की तरफ से गगन भगत को पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हां अनुच्छेद 35ए को लेकर उन्होंने भाजपा की लाइन से अलग अपने प्रदेश के लोगों के हित में स्टैंड लिया है। भाजपा को पूरे देश में राजनीति करनी है और वोट लेने हैं। यहां तक मेरा सवाल है तो मुझे रियासत खासतौर से जम्मू संभाग और आरएस पुरा के लोगों के साथ रहना है और यहीं रहकर सियासत करनी है।

यहां के लोगों के हित में अनुच्छेद 35ए है और यह कहने में उन्हें किसी का डर नहीं है। देश में कहीं मराठा आरक्षण के लिए सड़क पर है तो कहीं जाट। अनुच्छेद 35ए हटा तो यहां भी ऐसे ही हालात होंगे। इस अनुच्छेद के जाने के बाद भाजपा जम्मू कश्मीर से खत्म हो जाएगी। भाजपा केवल सियासत कर रही है और इस पार्टी में अनुच्छेद को हटाने का दम नहीं है। 
विज्ञापन

यह ट्वीट कर बोलीं थी महबूबा मुफ्ती

भाजपा के दो विधायकों के अनुच्छेद 35-ए के समर्थन में आने की पृष्ठभूमि में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को बचाए रखना अब किसी एक खास क्षेत्र या धर्म तक सीमित नहीं रह गया है क्योंकि लोगों को इसकी अहमियत का अहसास हो गया है।

महबूबा जम्मू क्षेत्र के दो भाजपा विधायकों के संविधान के अनुच्छेद 35-ए के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने की रिपोर्टों का हवाला दे रही थी। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर विधानमंडल को स्थायी नागरिकों को परिभाषित करने और उन्हें विशेषाधिकार देने का हक देता है। इसकी वैधता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।

मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा, ‘‘यह जानकर अच्छा लगा कि भाजपा के दो विधायकों राजेश गुप्ता और उनके बाद डॉ गगन (भगत) ने अनुच्छेद 35-ए के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे का बचाव करना अब एक क्षेत्र या मजहब तक सीमित नहीं रह गया है। राज्य के लोगों को इसकी अहमियत का अहसास हो गया है।’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कानूनी तौर पर इस मामले को लड़ा, जबकि वह इस सियासी लड़ाई में अकेले दम पर इस बात पर जोर देती रहीं कि अनुच्छेद 35-ए को किसी तरह से कमजोर करने से राज्य में आग लग जाएगी।

मुफ्ती ने कहा, ‘‘आज मुझे तसल्ली है कि जहां तक जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को बचाने का सवाल है, हम राजनीतिक विचारधारा या जुड़ाव की परवाह किए बिना हम सब एक राह पर हैं।’’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें