फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जनभावनाओं का सम्मान करने में नाकाम : कांग्रेस

Tue, 31 Jan 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कांग्रेस का एकदिवसीय अधिवेशन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की प्रदेश कांग्रेस समिति ने सोमवार को जम्मू में एकदिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया। इस अवसर पर सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्र्यवेक्षक नरेंद्र बुदानिया सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बुदानिया ने कहा कि मोदी सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए नोटबंदी की। आर्थिक विशेषज्ञों की राय लिए बिना ही जल्दबाजी में की गई नोटबंदी से देश की तरक्की के अलावा आर्थिक गतिविधियां भी पटरी से उतर गईं। 

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश को नुकसान हुआ। कई लोगों की जान गई। आर्थिक तरक्की रुकी। उन्होंने कहा कि पंचायत राज सिस्टम को अस्तित्व खतरे में है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया

महात्मा गांधी को याद किया - फोटो : FILE PHOTO
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा जम्मू संभाग के लोगों की जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रही है। चाहे महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजकीय अवकाश का मामला हो या फिर कश्मीर घाटी के पत्थरबाजों को अनुदान राशि देने या बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को वापिस भेजने का मुद्दा, भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेंद्र बुदानिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राष्ट्रपिता की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें