फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बर्बाद कर देगी भाजपा सरकार: बसपा

Sun, 20 Jul 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में केंद्र में मौजूद भाजपा की सरकार देश को बर्बाद कर रख देगी। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी मे काफी अंतर है।
विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रियासी में पार्टी के हुए एक दिवसीय सम्मेलन में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता तथा प्रधानमंत्री पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात करते थे। अब चुप्पी साधे बैठे हैं।

जबकि जम्मू-कश्मीर की सीमा पर आए दिन सीजफायर का उल्लंघन जारी है। अभी हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में जानमाल का भी नुकसान हुआ है, लेकिन करारा जवाब देना तो दूर की बात है, दिल्ली में बैठे भाजपाई अब इस पर कुछ बोलने से भी परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 पर कश्यप ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भी भाजपा रियासत के हालात बिगाड़ने में लगी हुई है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सांसद व पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को भी आडे़ हाथों लिया और कहा कि विकास के कार्यों की तरफ ध्यान देने के बजाय उन्हें मात्र यह धारा ही दिखाई दे रही है।

इस मुद्दे का मतलब यह है कि किसी भी कीमत पर भाजपा रियासत में सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों के बाद रियासत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और बसपा इन चुनाव में अहम पार्टी बन कर उभरेगी व सत्ता का केंद्र बिंदु बनेगी।

क्योंकि रियासत में नेकां और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के द्वारा लोगों के साथ जो वायदे किए गए थे, उन्हें पूरा करने में सरकार नाकाम साबित हुई है। रियासत में बेरोजगारों को तो रोजगार नहीं मिला है वही विकास कार्य भी ठंडे बस्ते मे पडे़ हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें