फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के कामों को अपना बता रही भाजपा

Tue, 26 Aug 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कठुआ में जनसभा के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने अपने तीन महीनों के कार्यकाल के भीतर ही कटड़ा तक रेल पहुंचाने, बिजली परियोजना और ट्रांसमिशन लाइन के कार्य अंजाम तक पहुंचा दिए।
विज्ञापन


इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने तीनों परियोजनाओं को यूपीए की देन बता दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा पर श्रेय बटोरने का आरोप लगाया गया।

वक्ताओं में शामिल सुभाष गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश शर्मा ने कहा कि कटड़ा में ट्रेन पहुंचाने की परियोजना हो या फिर उड़ी पनबिजली परियोजना। इन परियोजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने का काम यूपीए सरकार ने किया है जबकि भाजपा अध्यक्ष इसका श्रेय ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान सीमा पर हालात सामान्य रहे। मोदी सरकार के आते ही सीमावर्ती लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। तनावपूर्ण हालात में लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

नरेश शर्मा ने कहा कि खौड़ और छंब इलाके के ग्रामीणों को पुनर्वास की सुविधाएं मिली हैं लेकिन कठुआ के हीरानगर व सटे इलाकों में अभी तक ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया है। इसके लिए पूर्व सांसद खुद जिम्मेदार हैं। बैठक में कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के दावों को निराधार करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें