फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में रैली की तैयारी में जुटी भाजपा, नेताओं ने घाटी में डाला डेरा, 22 को जम्मू पहुंचेंगे राजनाथ

Fri, 06 Sep 2019 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के बाद बदले हालातों के बीच भाजपा नेताओं ने कश्मीर का रुख किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा पार्टी के विधान परिषद के सदस्य कश्मीर में हैं और वहां पर पार्टी नेताओं से बैठकों का दौर जारी है।

विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जन जागरण और जन संपर्क अभियान चलाएगी। इसके लिए कश्मीर में बेहतर माहौल बनाने की प्रक्रिया भाजपा ने अपने स्तर पर शुरू कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना खुद पूरे मामले को देख रहे है। सब कुछ ठीक रहा तो पार्टी 30 सितंबर को श्रीनगर में रैली करने की तैयारी में भी जुट गई है।
 
वहीं 22 सितंबर को जम्मू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली होगी। इसके अलावा 14 सितंबर को उधमपुर, 15 सितंबर को डोडा, 25 सितंबर को राजोरी, 26 सितंबर को लेह, 29 सितंबर को कारगिल में रैली होगी। इसके अलावा महाराजा हरि सिंह की 23 सितंबर को जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा और भारत में जम्मू कश्मीर के विलय में उनके योगदान को याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें