मोदी लहर पर सवार होकर लगातार कामयाबी की बुलंदियां छू रही भारतीय जनता पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव भी कुछ अच्छी खबर दे सकते हैं।
यही कारण है कि जहां भाजपा पूरे दमखम के साथ हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह जम्मू कश्मीर चुनावों में अकेले ताल ठोंकने को तैयार है, वहीं विरोधी भी घाटी में भाजपा के अच्छे दिनों की बात करने लगे हैं।
रियासत के प्रमुख राजनीतिक दल पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी मानती हैं कि घाटी में मुकाबला तो केवल भाजपा से है। हालांकि वो दावा करती हैं कि पीडीपी अपने दम पर घाटी में सरकार बनाएगी, लेकिन वह यह भी मानती हैं कि पहले के मुकाबले रियासत में भाजपा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।