फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के पहले भाजपा ने राज्य चुनाव कमेटी का किया गठन

Mon, 06 Mar 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर राज्य के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने सोमवार को राज्य चुनाव कमेटी का गठन किया। कमेटी में प्रदेशाध्यक्ष चेयरमैन होंगे, जबकि सदस्यों में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, थुपस्तान छिवांग, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास को भी कमेटी में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एमएलसी अशोक खजूरिया, विबोध गुप्ता, सोफी यूसुफ, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, हिरेंद्र गुप्ता और पवन खजूरिया और विधायक शक्ति परिहार भी सदस्य बनाए गए हैं। वरिष्ठ नेता एनडी रजवाल और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा भी राज्य चुनाव कमेटी में सदस्य रहेंगी। 
विज्ञापन


कमेटी रियासत में होने वाले आगामी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव, पंचायती चुनाव, एमएलसी चुनाव आदि पर चर्चा कर फैसले लेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें