फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं को भूल गई भाजपा : शिवसेना

Fri, 16 Oct 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना सांसद करुपाल बालाजी तुमने ने दादरी कांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू वोट बैंक के बल पर 282 लोकसभा सीटें जीतकर केंद्र की सत्ता में पहुंची भाजपा अब हिंदुओं को भूल गई है।
विज्ञापन


नवरात्र में शिवसेना की श्री माता वैष्णो देवी के दरबार तक छड़ी यात्रा में हिस्सा लेकर जम्मू आए शिवसेना सांसद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

शिवसेना सांसद ने कहा कि सुधींद्र कुलकर्णी देशद्रोही हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद अहमद कसूरी के महाराष्ट्र में पुस्तक विमोचन समारोह का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर शिवसेना ने देश भक्ति का परिचय दिया है।

कुलकर्णी जैसे पाकपरस्त लोगों को पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए। कुलकर्णी ने ही पाकिस्तान में भाजपा के बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी से जिन्ना का गुणगान करवाकर ेश में उनका राजनीतिक कॅरियर खत्म किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान देश के जवानों के सिर काटता है। कई आतंकी हमले करवा चुका है। ऐसे दुश्मन देश का गुणगान सहन नहीं होगा। शिवसेना को कुलकर्णी के साथ किए व्यवहार पर कोई पछतावा नहीं है।

वहीं, बालाजी ने कहा कि पाक गजल गायक गुलाम अली के शो का महाराष्ट्र में विरोध के बाद अगर दिल्ली में शो होता है तो वहां भी विरोध करेंगे। भारत विरोधी तत्त्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी के साथ शिवसेना सांसद ने कई साहित्यकारों के अवार्ड वापस करने को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। कहा कि देश में आपातकाल, कश्मीर में हिंदुओं के विस्थापन, कश्मीर में एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी पर किसी भी साहित्यकार ने अवार्ड वापस क्यों नहीं किया।

उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स लगाए जाने की निंदा की। कहा कि शिवसेना ठाकरे जम्मू कश्मीर में आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस अवसर पर शिवसेना के नार्थ जोन प्रभारी विनय शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें