फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा जिला अध्यक्ष ने साथियों संग किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में भाजपा मंडल ने श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया है। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित दुबे मौजूद रहे। उन्होंने साथियों के साथ रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में डीडीसी पैंथल राजेंद्र मैंगी, जिला महामंत्री रमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सोहनलाल, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित कई साथी मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन, डॉक्टर और स्टाफ का सहयोग अहम रहा। रोहित दुबे ने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें