कार्यकर्ताओं ने जीत पर बांटी मिठाई, ढोल की थाप पर नाचे कार्यकर्ता
रुझानों में उतार चढ़ाव से कार्यकर्ताओं में कभी खुशी, कभी गम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लोकसभा में जम्मू से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा की जीत पर सांबा में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने हर आने जाने वालों को मिठाई बांटी। सुबह जब शुरुआती रुझान आना शुरू हुए तो इंडिया गठबंधन को 180 सीट दिखाई गई तो भाजपा कार्यकर्ता निराश हो गए।
रुझानों में उतार चढ़ाव से कार्यकर्ताओं में कभी खुशी व कभी गम के हालत बने रहे। जम्मू सीट पर जुगल किशोर शर्मा की जीत की घोषणा के बाद सांबा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला प्रधान कश्मीर सिंह की देखरेख में कस्बे में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जंगबीर सिंह, नरेश अंबा, संतोष भगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।