लोगों ने दोगुने बिजली बिल आने पर विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बिजली में 10 से 12 घंटे कटौती के बावजूद अधिक बिल आने से लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि पहले 500 रुपये बिल आता था अब 1000 रुपये कर दिया है। साथ ही बिजली की कटौती को बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी कार्यालय में बैठकर लोड़ बढ़ा रहे हैं। इस कारण लोगों को दोगुना बिल थमाए जा रहे हैं। इस कारण लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया। बिल और बिजली को लेकर लोगों की विभाग के कर्मचारियों के साथ नोंकझोंक हो रही है।
स्थानीय निवासी राज कुमार, नरेश सिंह, बलवंत सिंह और बोध राज ने कहा कि बिजली विभाग हर महीने बिजली के बिल में बढ़ोतरी कर रहा है। बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। इसके चलते बिजली विभाग के कुछ मीटर रीडरों ने अधिकारियों से कहा कि वह अधिक लोड न बढ़ाएं। इसको लेकर मीटर रीडरों में भी रोष है। कई मीटर रीडरों ने तो उच्च अधिकारियों से भेंट कर उन्हें अवगत करवाने के लिए उनसे भेंट करेंगे।
बिजली की अधिक खपत हो रही है। मीटर नहीं लगे हैं। इसलिए फ्लेट रेट पर ही बिल दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी के चलते हीटर न लगाएं, एयर कंडीशंड का ध्यान रखें, ताकि लोगों को बिजली की असुविधा न हो।
मनोज कुमार मन्हास
एइइ बिजली विभाग सांबा।