फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी के बजट पर भाजपा का हमला: 'जनता की उम्मीदों का हुआ गहरा नुकसान, चांद देने के वादे का क्या हुआ'?

Sat, 08 Mar 2025 12:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने एनसी सरकार के बजट को जनता की उम्मीदों को तोड़ने और चुनावी वादों से मुंह मोड़ने वाला बताया।
 
विज्ञापन
सत शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसी सरकार द्वारा पेश किए गए पहले बजट ने जनता के जनादेश को पूरी तरह से धोखा दिया है और जम्मू-कश्मीर के निवासियों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। यह बजट अनिवार्य रूप से एनसी सरकार द्वारा अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र से बिल्कुल अलग है।यह बात बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें जनता से चांद देने का वादा किया गया था लेकिन यह अब पूरी तरह सरकार विफल रही है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पूर्ण विश्वासघात है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र की उपेक्षा है। कहा कि उनकी सरकार बनने के तीन महीने के भीतर रोजगार के लिए स्थायी माहौल बनाने के लिए युवा रोजगार सृजन अधिनियम लागू किया जाएगा। शर्मा ने दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों के लिए घोषणापत्र के वादों की कोई गारंटी नहीं देने और पूरी तरह वापस लेने पर नाराजगी प्रकट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें