फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय

Sun, 31 Aug 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। पहले पार्टी का नवगठित संसदीय बोर्ड अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करेगा। रविवार को प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


खन्ना से जब यह पूछा गया कि नेकां, पीडीपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, तो उनका जवाब था कि भाजपा की तरफ से भी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों को तैयारी करने के लिए कहा गया है। इन इलाकों में प्रत्याशियों का चयन लगभग तय है।

खन्ना ने स्पष्ट किया कि विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा, किश्तवाड़ से सुनील शर्मा, डोडा से परिहार और अमिराकदल से डा. हीना बट का चुनाव लड़ना तय है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में होगी। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू वेस्ट से विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता की पार्टी में वापसी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होगी। हालांकि इस मुद्दे पर खन्ना का कहना था कि इंतजार कीजिए, जल्द कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें