जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि बीजेपी और पीडीपी की राजनीतिक विचारधारा भिन्न है, लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए बीजेपी और पीडीपी गठबंधन की सरकार बनी है।
उन्होंने आर्म्स फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट (अफस्पा) हटाने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि अभी वह स्थिति नहीं आई है कि अफस्पा हटाया जाए। जम्मू-कश्मीर पर्यटन को बढ़ावा देने मुंबई पहुंचे निर्मल सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से यह बातें कहीं।
जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार में शामिल पीडीपी की महबूबा मुफ्ती सईद जम्मू-कश्मीर में अफस्पा हटाने की पक्षधर हैं, जबकि निर्मल सिंह ने कहा कि राज्य में अफस्पा लागू रहना चाहिए।