फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोंगली के धीरज शर्मा का नम आंखों से अंतिम संस्कार

Tue, 19 Aug 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसेरे भाई का शव बरामद, रविवार देर रात पहुंचा धीरज का शव
विज्ञापन

बिश्नाह। क्षेत्र के गांव महमूदपुर के हैप्पी शर्मा की चिता अभी बुझी नहीं थी कि उसके मौसेरे भाई धीरज शर्मा पुत्र राज कुमार निवासी सोंगली की मौत की पुष्टि हो गई। धीरज शर्मा का शव रविवार देर रात को घर पहुंच गया।
इसका अंतिम संस्कार सोमवार को कर दिया। दो मौसेरे भाइयों की मौत से क्षेत्र का माहौल गमगीन है। धीरज शर्मा और हैप्पी शर्मा दोनों अपने ननिहाल के लोगों के साथ मचैल गए थे। चिशोती में बादल फटने के दौरान दोनों लापता हो गए। बचाव कार्य के दौरान शुक्रवार को हैप्पी शर्मा का शव बरामद कर लिया गया। शनिवार को हैप्पी शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवारजन धीरज शर्मा के सकुशल होने की कामना कर रहे थे। हालांकि धीरज शर्मा वीरवार से ही लापता था। रविवार धीरज का शव बरामद कर देर रात शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

गांव से 10 लोग धीरज के लापता होने के बाद चिशोती पहुंच गए थे। धीरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अपने मौसेरे भाई हैप्पी शर्मा के साथ प्लंबर का काम करता था। पंचायत के सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि धीरज शर्मा की क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है। धीरज लोगों के साथ मिलनसार था।
विज्ञापन

बार सदस्यों ने किश्तवाड़ और कठुआ में त्रासदी में जान गंवाने वालों को किया याद : सांबा। किश्तवाड़ के चिशोती और कठुआ में बादल फटने से हुए नुकसान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बार एसोसिएशन सांबा ने दो मिनट का मौन रखा। बार एसोसिएशन सांबा के पदाधिकारी, बार के वरिष्ठ और युवा सदस्यों के साथ सामूहिक प्रार्थना की और जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह चाढ़क ने कहा कि इस दुखद घटना में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और प्रार्थना व्यक्त करते हैं। सरकार से पीड़ितों और दिवंगत आत्माओं के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें