मीरा साहिब किश्तवाड में बादल फटने पर मारे गए लोगो की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च में श
मीरां साहिब। पंचायत मरालिया के गांव कृष्णा नगर कश्मीर बस्ती के चंद्र प्रकाश मोनू व ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और लिखी तख्तियां लिए हुए थे जिस पर मचैल माता की यात्रा पर गए भक्तजनों की बादल फटने पर घटी घटना के बाद कई लोगों की जान चली जाने पर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गांव मरालिया से निकाला गया कैंडल मार्च गांव कृष्णा नगर, शिव नगर से होते हुए मीरां साहिब बाजार के कस्बे में पहुंचा। कस्बे के हनुमान मंदिर के सामने कैंडल लगाकर दुखी परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
चंद्र प्रकाश मोनू व ज्योति शर्मा ने कहा कि चिशोती में बादल फटने की घटना से कई परिवार के लोगों को जानंे गंवानी पड़ीं। उन्होंने कहा कि इस घटना से कई घरों के चिराग बुझ गए। उन्होंने कहा कि इस दूखद घटना के चलते प्रभावित परिवार के लोगों के दूख में साथ खड़े हैं। कैंडल मार्च में शामिल रूचि डोगरा, पलक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण से हो रही छेड़छाड़ के चलते चिशोती में बादल फटने पर कई मासूम बच्चों को जान गंवानी पड़ी। सरकार को पर्यावरण के साथ की जा रही छेड़छाड़ को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी कैंडल मार्च में शामिल हुए।