फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों में होंगी बायो टायलेट

Wed, 20 Aug 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों को अत्याधुनिक मूल सुविधाएं प्रदान करने के लिए पहल की है। उधमपुर और कटड़ा से चलने वाली तीन ट्रेनों में बायो टायलेट की सुविधा प्रदान की जा रही है। जल्द ही कटड़ा से चलने वाली श्री शक्ति एक्स्प्रेस, नई दिल्ली-उधमपुर प्रीमियम ट्रेन और राजधानी एक्सप्रेस में लगे नए कोचों में बायो टायलेट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रैक पर गिरने से वाले मलमूत्र के कारण काफी गंदगी फैल जाती है। इस गंदगी को दूर करने के लिए इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है। देश की अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी यह सुविधा दी जा रही है। जम्मू से उक्त तीन ट्रेनों में इस सुविधा से यात्रियों को काफी लाभ होगा।

श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन नई है। इसमें लगे नए कोच में बायो टायलेट लग चुके हैं। अगर योजना सफल रहेगी तो अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा दी जाएगी। नए डिजाइन से बने इन कोच के बाथरूम की जगह भी अधिक दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा के लिए विभाग वचनबद्ध है।
विज्ञापन


इस सुविधा के कारण ट्रेनों के शौचालय साफ-सुथरा रहेंगे। डीआरएम एनसी गोयल के अनुसार फिलहाल एसी कोच में इसे शुरू किया जा रहा है। इसके बाद अन्य कोच मेें भी इसकी सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें