फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 जूनियर केएएस अफसर बनेंगे बीडीओ

Wed, 20 Aug 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर राज्य ग्रामीण विकास विभाग को जल्द ही 35 नए ब्लाक विकास अधिकारी मिलेंगे। मंगलवार को कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के इन अफसरों को राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग अलाट कर दिया। जल्द ही इन अफसरों की नवगठित ब्लाकों में नियुक्तियां होंगी। राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी पदों को पहले ही ग्रामीण विकास विभाग को ट्रांसफर कर दिया था। ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नई प्रशासनिक इकाइयों को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पूर्व नई तहसीलों में भी नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर इंचार्ज तहसीलदार के रूप में राज्य सरकार ने नियुक्तियां की थी। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग में तैनात कईं इंस्पेक्टरों, ग्राम सेवकों को भी पदोन्नत कर बीडीओ बनाया गया है। विभाग में तैनात एक फोटोग्राफर को भी बीडीओ बनाए जाने की चर्चा है।

अली मोहम्मद सागर का कहना है कि राज्य सरकार सौ से अधिक सभी नये ब्लाकों में जल्द ब्लाक विकास विभाग अधिकारियों की नियुक्तियां कर देगी। इनमें जूनियर केएएस अफसरों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन 35 जूनियर केएएस अफसरों ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग अलाट किया गया है, इनमें नेहा शर्मा, निसार रसूल, पुलकित्त दत्ता, शौकत अहमद, ताहिर मोहिउद्दीन, आक्षी गुप्ता, इश्तियाक मोहिउदीन, मोहम्मद हुसैन मीर, अजीता सहर कुरैशी, नजीब लतीफ शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके साथ ही मोहसिन मुश्ताक, आमिल खातिब, नईम इकबाल शेख, सुरेंद्रजीत कोर, सुबह अहमद साहद, मुबसिर अहमद बट, लतीफ हुसैन, मुख्तार अहमद डार, सुशील खजूरिया, नसीर अहमद बाबा, रणवेरश्वर सिंह जम्वाल, पुनिका पंडिता, प्रदीप सिंह, मोहम्मद इकबाल मलिक, नाजिया चौधरी, तारिक परवेज, बसीर उल हक, मोनिका थापा, मोहम्मद सगीर, मुबस्सर आमीन, मेहराजुद्दीन वानी, शाहिद इकबाल, भवानी अत्री, प्रतीक पंजाथिया और नासिर अहमद बट शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें