फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बनकर रह गए चार साल पहले लगे बायो टॉयलेट

Thu, 16 Nov 2017 09:35 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
विज्ञापन
BIO TOILET - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
शहर की परिधि में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए चार साल पहले लगाए गए बायो टॉयलेट शोपीस बनकर रह गए हैं। वर्ष 2013 में लगभग साढ़े बारह लाख खर्च कर चौक चौराहों पर पांच बायो टॉयलेट स्थापित किए गए थे। 
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि चार साल से इन बायो टॉयलेट पर ताला लटका है। साथ ही आसपास गंदगी के ढेर लगए गए हैं। नगर परिषद के कई मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बावजूद बायो टॉयलेट न तो इस्तेमाल हो पा रहे हैं और न ही इन्हें लेकर कोई गंभीरता दिखाई जा रही है।
ऐसा तब है जब पूर्व में स्थापित इन टॉयलेट को खंडहर बनाकर विभाग सुलभ सार्वजनिक शौचालय बनाने पर बल दे रहा है। नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अभियंता संजीव गंडोत्रा ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बायो टॉयलेट शायद किसी एनजीओ ने स्थापित किए थे जो इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं। नगर परिषद अब इनके स्थान पर सुलभ शौचालय तैयार करने जा रहा है। 
विज्ञापन

क्या है बायो टॉयलेट

गंदे और बदबूदार सार्वजनिक शौचालयों से निजात दिलाने के लिए बायो टॉयलेट यानी ‘जैविक-शौचालय’ का इस्तेमाल किया जाता है। बीते दो साल में इसकी सफलता को देखते हुए अब ट्रेनों में इस तरह के टायलेट इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
यह खास किस्म के शौचालय गंध-रहित तो हैं ही, साथ ही पर्यावरण के लिये भी सुरक्षित हैं। जैविक-शौचालय ऐसे सूक्ष्म कीटाणुओं को सक्रिय करते हैं जो मल इत्यादि को सड़ने में मदद करते हैं।
इस प्रक्रिया के तहत मल सड़ने के बाद केवल नाइट्रोजन गैस और पानी ही शेष बचते हैं, जिसके बाद पानी को रि-साइकिल कर शौचालयों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें