फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव व्यासपुर प्रलाह में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव व्यासपुर प्रलाह में बिजली की जर्जर तारों के चलते आए दिन टूटने पर ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने इसका प्रशासन से समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

नायब सरपंच राकेश सिंह, पंच दर्शन कुंडल, पंच संजीव कुमार, पवन शर्मा, बचन लाल, गोपालदास ने कहा कि आए दिन बिजली की तारें टूटने पर ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर गांव में नियुक्त लाइनमैन से तारें जुड़वाने के बाद ही बिजली की आपूर्ति हो पाती है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के संबंधित एईई व जेई को अवगत कराने पर नई तारें नहीं होने के लिए कहा जाता है। सर्दी हो या गर्मी, लोगों को बिजली का लाभ नहीं मिल रहा। सरकार द्वारा सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति कराए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी तौर पर ऐसा नहीं होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने एसडीएम रामलाल शर्मा से अनुरोध किया बिजली विभाग के एक्सईएन को अवगत करा गांव में सुचारु रूप से बिजली की आपूूर्ति के लिए जर्जर तारों को बदल नई तारें डाली जाएं ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से निजात मिलने पर सुचारु रूप सेेेे बिजली की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें