फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कारगिल के जांबाजों को नमन करने निकला महिला सैन्य कर्मियों का बाइक दल, जम्मू मेें भव्य स्वागत

Fri, 21 Jul 2023 01:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना की बाइक सवार महिला अफसरों का दल जम्मू पहुंचा तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। यह दल दिल्ली से रवाना हुआ और कारगिल जाएगा। 
विज्ञापन
जम्मू से कारगिल की तरफ रवाना होता सेना का महिला बाइक सवार दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंद हौसला, जोश और हर तूफान से टकरा जाने के जज्बे के साथ वीरवार को सेना की जांबाज महिलाओं का दल जम्मू पहुंचा। इस दल में शहीदों की पत्नियां, वायुसेना, नेवी और सेना में तैनात महिला कर्मी एवं अफसर शामिल हैं। इसके अलावा कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन बतरा के साथ शहीद होने वाले कर्नल डॉ. राजेश की पत्नी दिपाली अडायु भी इस दल में शामिल हैं।

विज्ञापन


कर्नल राजेश 13 जैक राइफल में थे। इसमें कैप्टन बतरा भी थे। यह दल दिल्ली से रवाना हुआ था, जो अंबाला, जालंधर से होकर जम्मू पहुंचा। अब यह आगे उधमपुर और श्रीनगर से होकर 25 जुलाई को कारगिल पहुंचेगा। यहां यह कारगिल विजय दिवस में शिरकत करेंगी।

दल में दो वीर नारियां, 10 महिला सैन्य अफसर, एयरफोर्स और नेवी प्रत्येक से एक महिला अफसर, सेना की तीन महिला कर्मी और 8 सैन्य कर्मियों के परिवार से संबंध रखने वाली महिलाएं शामिल हैं। जम्मू पहुंचने पर कान्वेंट स्कूल गांधी नगर की बच्चियों ने जोरदार स्वागत किया।

मौका मिला तो हर बार जाऊं

दल में शामिल डॉ. दीपाली अडायु ने दल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वह कारगिल की गाथा बताते हुए भावुक हो उठीं। उन्होंने कैप्टन बतरा के साथ अपने पति कर्नल राजेश की तस्वीरें सांझा कीं। बताया कि वह इस सफर में शामिल होकर खुद को कितना गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। कहा कि वह बार-बार इस बाइक रैली का हिस्सा बनना चागेंगी। उन्होंने स्कूल की छात्राओं को संबोधित भी किया।

भारत माता की जय के गूंजे नारे

बाइक पर एक-एक कर स्कूल पहुंचीं महिलाओं का स्वागत बच्चियों ने तालियों से किया। इसके साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए। बच्चियों का उत्साह देखकर वह गदगद नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें