फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश, अलर्ट जवानों ने आरोपी को दबोचा

Fri, 21 Jul 2023 01:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक जवान से हथियार लूटने की कोशिश की गई। अलर्ट जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शोपियां में सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिसकर्मी से राइफल छीनने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अलर्ट जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इमाम साहिब इलाके में कैंप के पास पुलिसकर्मी से राइफल छीनने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने तत्काल हरकत में आते हुए इसे नाकाम बनाया। इस दौरान आरोपी ट्रेंज मोहनपोरा निवासी शाहिद अहमद डार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

आतंकी फंडिंग मामले में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार 

आतंकी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर धन प्राप्त करने के आरोप में श्रीनगर से एक तथाकथित पत्रकार को वीरवार को गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया कि इंदरगाम पट्टन के एक तथाकथित पत्रकार मुजामिल जहूर मलिक को आतंकी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उसने फर्जी दस्तावेजों व फर्जी पहचान पर बने अपने बैंक खाते में आतंकी फंड प्राप्त किया था। पुलिस ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें