विजयपुर। क्षेत्र में बिजली की कटौती जारी है। इस कारण लोगों में रोष है। क्षेत्र के देशराज, हेमराज, जोगिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत कुमार आदि ने बताया कि बिजली कटौती के कारण हर वर्ग परेशानियों से जूझ रहा है।
लोगों ने बताया कि एक तो मक्खी, मच्छर की भरमार है। दूसरा बिजली कटौती के कारण बच्चे, बुजुर्ग बेहाल हैं। इस संबंध में विभाग के एक्एईएन को कई बार अवगत कराया गया है। हालांकि विजयपुर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती कम हो रही है। 24 घंटे में कुछ घंटे के लिए बिजली आती है। वह भी लो वोल्टेज होती है। इस कारण टीवी, कूलर, फ्रिज शोपीस बने हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली आपूर्ति तत्काल ठीक की जाए ताकि लोगों की परेशानी कम हो।
---------
गर्मी होने के कारण बिजली ट्रिप कर जाती है। इस कारण कटौती हो रही है। फिर भी हमारे मुलाजिम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
-बोला भंडारी, एक्सईएन