सांबा। जिले के राया में स्थित रिसीविंग स्टेशन में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला हुआ है। इस कारण इस बिजलीघर से जुड़े करीब 20 घरों की बिजल गुल हो गई है। इन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है।
स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह बागल ने बताया कि तीन दिन से बिजलीघर में 10 एमवीए क्षमता ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी आज तक मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इस कारण करीब 20 गांव अंधेरे में हैं। बिजली नहीं होने से पानी की भी किल्लत बन रही है। इस बाबत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने उपायुक्त को भी समस्या से अवगत कराया है। उनका कहना है कि अब बिजली पानी के लिए भी सड़क पर आना पडे़गा।