फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के गांव मनानू में सोमवार को हाईटेंशन तार टूट गया। हालांकि इस दौरान आसपास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सनद रहे कि गत दिवस गांव मनानू में ही एलटी लाइन का तार टूटा था, जिससे गांव मनानू के अशोक कुमार की गाय की मौत हो गई थी। क्षेत्र में विद्युत तारों की हालत काफी जर्जर है। थोड़ी सी भी हवा चलने से यह टूट जाते हैं। विभाग इन तारों को बदलने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वृक्षों के पास शांग तराशी करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है।
विज्ञापन

तार टूटने के बाद क्षेत्र के लोगों ने लाइनमैन को सूचित किया। लाइन मैन मौके पर पहुंच गया। उसने तारों को कटवाया। वहीं सुरिंद्र सिंह, सुनील शर्मा, अशोक चौधरी ने कहा कि थोड़ी सी भी हवा चलने से क्षेत्र में बिजली बंद हो जाती है। फिर उसे चलाने में घंटों लग जाते हैं। सरपंच सुनील चौधरी ने कहा कि इस समय विद्युत विभाग राम भरोसे ही चल रहा है। अगर कहीं तारें आपस में जुड़ रही हैं तो उन्हें डंडे तक नहीं डाले जाते। अगर कहीं तारें वृक्षों के बीच में से निकल रही हैं। उनकी शांग तराशी नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें