फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलते ही जमकर उड़ीं नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो देखते हुए प्रशासन की ओर से सोमवार रात को जहां तहसील रियासी, माहौर और चसाना में साप्ताहिक लॉकडाउन लगा दिया है वहीं, मंगलवार को शहर में दुकानें खुलते ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ उमड़ी रही। सोमवार रात को डीएम इंदू कंवल चिब ने ट्वीटर से इन स्थानों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की थी। मंगलावार सुबह नौ बजे नगर के बाजार खुलते ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजारों में कई स्थानों पर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती रहीं। नई बस्ती और बस अडडे पर कई बार जाम लगा रहा। तहसील कटड़ा, पैंथल, पौनी, दरमाड़ी व अरनास में साप्ताहिक लॉकडाउन नहीं है। वहां पर आम दिनों की तरह दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें