फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपेयर किया ट्रांसर्फामर एक रात नही निकाला सका

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मरालिया पंचायत के अधीन गांव कृष्णा नगर में जला ट्रांसफार्मर एक रात भी नहीं चल पाया और वह दोबारा जल गया। गांव के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा वर्कशाप में खराव ट्रांसफार्मर की सही प्रकार से मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके चलते वह आए बार-बार फुुंक जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पंच रुचि डोगरा का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने पर एक रात के बाद जलने पर बिजली विभाग की कार्य प्रणाली का पता चलता है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत पर सरकारी राशि खर्च होने पर व्यर्थ चले जाने के साथ ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए ताकि लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके। गांव के पवन सूदन का कहना है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने पर इसमें प्रयोग में लाई जाने वाली केबल घटिया किस्म की होने पर ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, जिसकी जांच की जाए ताकि उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें