बांस के सहारे रोकी गई है बिजली की तार
25 साल पुरानी तारें हादसे को दे रहीं न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक पुरमंडल की पंचायत लोअर खड़ा मदाना के निवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां जर्जर तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। पंचायत में विद्युत तारें बांस के सहारे रोकी गई हैं। बिजली की समस्या से जूझ रही पंचायत में 20 से 25 साल पुरानी तार लगी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तार बिल्कुल खत्म हो चुकी है। जो आए दिन टूटती रहती है। इससे हादसा होने की आशंका रहती है। एक दो बार किसी जानवर के मारे जाने की भी पुष्टि इन तारों से हो चुकी है। उसके बावजूद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि बिजली की तारों की समस्या को लेकर अधिकारियों के पास कई बार जा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। दूसरी ओर बिजली की तारों को आगे ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक पोल की जरूरत होती है। उनका काम पेड़ पौधे कर रहे हैं।
------
कारपोरेशन बन जाने के बाद सारा काम ठेकेदारों के पास चला गया है। हम सिर्फ उनको समस्याओं से अवगत करा देते हैं। आगे का काम करना उनका है। दूसरा बहुत ही जल्द बिजली की केबल डालना शुरू कर दी जाएगी, जिससे इन लोगों की बिजली की तारों की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।
-राजीव शर्मा, एईई, पीडीडी