फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने की योजना तत्काल बंद की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना तत्काल बंद नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि 14 नवंबर को दीपावली है। 15 को मीटर लगाने की घोषणा की गई है। लोग दीपावली पर उपहार देते हैं और यह सरकार स्मार्ट मीटर टैक्स लगाकर उपहार दे रही है।
विज्ञापन

वह प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जनता को कई प्रकार के टैक्स लगाकर परेशान किया जा रहा है। पैंथर्स पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। क्योंकि पहले भी मीटर में घोटाला हो चुका और अभी भी घोटाला होगा। इसलिए इस योजना को तत्काल बंद किया जाए। इस दौरान पूर्व सरपंच खजूर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें