फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के राज्य अभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नवरात्र में नाटक मंडली की तरफ से शुरू की गई रामलीला सोमवार रात को अयोध्या पहुंचे प्रभु राम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। ओपन एयर थियेटर के मंच पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राजतिलक के दृश्य का मंचन किया गया। इसमें प्रभु श्री राम का राजतिलक लगा कर राज्य अभिषेक किया गया। इस के साथ ही सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन को भी मुकुट पहनाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय गणेश मंदिर के पंडित चमन लाल शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा करवाई। रामलीला के समापन पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित कर रामलीला को शुरू करवाया। मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने रामलीला का सफल आयोजन में योगदान देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ सहित लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें