फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत से परेशान बिश्नाह के लोगा एमडी से मिले

विज्ञापन
एमडी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे बिश्नाह के लोग।
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे और आसपास के गांवों में भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती के समाधान के लिए शनिवार को बिश्नाह विकास मंच के लोगों का एक शिष्टमंडल नितीश शर्मा और मंच के महासचिव संदीप मगोतरा के साथ एमडी यश मुद्गल से मिल। उन्हें क्षेत्र में बिजली कटौती से अवगत कराया। बताया कि क्षेत्र की बिजली समस्या तभी ठीक हो सकती है जब ग्रिड स्टेशन चक हासला और बिश्नाह फीडर अलग किया जाए। कस्बे के ग्रिड स्टेशन में रखा ट्रांसफार्मर चालू किया जाए। इससे क्षेत्र की बिजली की समस्या दूर हो सकती है। शिष्टमंडल की बातें सुनने के बाद एमडी यश मुद्गल ने आश्वासन दिया कि उनके यह समस्याएं मेरे नोटिस में आ गई हैं। एक-दो दिन में अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट लेकर इस समस्या को दूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-------------
तय समय पर बिजली बहाल नहीं होती
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बिजली की किल्लत लगातार जारी है। दिन हो या या रात, बिजली की आंख मिचौनी जारी है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश से इसमें दो तीन दिनों के लिए थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन उसके बाद स्थिति जो की तों वनी हुई हुई है मौजूदा समय क्षेत्र में हर एक घंटे के बाद एक घंटे की कटौती जारी है। इससे लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि शट डाउन होने के बाद भी विभाग लोगों को तय समय पर बिजली बहाल नहीं कराता है। कभी तय समय से चार तो कभी पांच घंटे के बाद बहाल होती है।
स्थानीय निवासी शम्मी शर्मा ने कहा शनिवार को विभाग की तरफ से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक की शट डाउन की सूचना थी, लेकिन बिजली 2 बजे के बदले शाम 8 बजे बहाल नहीं हुई। यह एक दिन की बात नहीं रही बल्कि हर बार ऐसा हो रहा है कि बिजली तय समय पर बहाल नहीं होती। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग का यही हाल रहा तो वो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं बिजली पूरे दिन बंद रहने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। लोग बिजली विभाग को कोसते नजर आए। रात 8 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें