फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर की बिजली आपूर्ति में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र में बिजली के ढांचे में जल्द बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहा है। ग्रिड स्टेशन में 50 एमवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने जा रहा है। शनिवार को ग्रिड स्टेशन में 4.88 करोड़ की लागत से 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आएगा। अखनूर ग्रिड स्टेशन में 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। जो गर्मी में लोड उठाने में असमर्थ रहता था। बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ओवरलोड होने के बाद ग्रिड से बिजली बंद हो जाती थी। अब उसमें 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, इसके लगने से क्षेत्र की बिजली में काफी सुधार आएगा।
मौसम साफ रहते और चार्जिंग आदि प्रक्रिया पूरी होते ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शनिवार को ग्रिड स्टेशन में नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ, पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने ग्रिड स्टेशन का दौरा कर जायजा लिया। संजय सराफ ने बताया कि ग्रिड स्टेशन में 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने पर सभी परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष बलदेव राज मेहरा, पार्षद करण सिंह, कुलदीप राज, बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें