फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
वैध बिजली जलाने वालों पर बिजली विभाग सबडिविजन 3 जयौडियां ने म्युनिसिपल कमेटी खौड़ में की कारवाई
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बिजली विभाग सब डिविजन-3 ने शुक्रवार को गांव कैंप खौड़ में चोरी से बिजली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान फर्जी तरीके से जोड़े गए 10 कनेक्शन काटे, सात हीटर जब्त किए और 10 कनेक्शन ऐसे काटे जो लोग बिजली का इस्तेमाल तो कर रहे और उसका बिल भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई एईई पुरुषोत्तम अबरोल की देखरेख में की गई। इस मौके पर जेई सुशील भगत, फीडर मैनेजर हरबंस सिंह, मीटर रीडर शमशेर सिंह मट्टू आदि उपस्थित रहे। एईई पुरुषोत्तम अबरोल ने बताया कि यह अभियान खौड़ में चलाया गया। इसमें विभाग की पूरी टीम की तरफ से डोर टू डोर कनेक्शनों की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें