फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल बढ़कर आने से लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। बिजली विभाग ज्यौड़ियां की पंचायत ढोक खालसा की वार्ड-एक के लोगों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि दो माह से उनके बिजली के बिल बढ़कर आ रहे हैं, जिसको अदा कर पाना उनके बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से बढ़ाकर भेजे गए बिल का उन्होंने दो माह से भुगतान नहीं किया है। इस बढे़ हुए बिल को अदा कर पाना उनके लिए बहुत ही मुश्किल है। सेवानिवृत्त सैनिक राजू शर्मा, केवल कृष्ण, विजय कुमार, बोध राज तथा सुशील कुमार ने बताया कि वह इस बिषय में बिजली विभाग के अधिकारी मलकीत सिंह तथा पवन कुमार (मीटर रीडर) से भी बात की, लेकिन किसी ने हमें ठोस आश्वासन नहीं दिया है। लोगों ने बताया कि हम लोग यह बिल तब तक अदा नहीं करेंगे जब इन बिलों में सुधार नहीं किया जाता। लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग की तरफ से जल्द सुधार कर नहीं किया जाता है तो हम बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें