फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा योग कार्यक्रम

Sat, 20 Jun 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को जम्मू कश्मीर विशाल योग कार्यक्रमों का इतिहास रचने को तैयार है। कश्मीर में श्रीनगर के राजबाग क्षेत्र के जीरो ब्रिज पार्क पर मुख्य कार्यक्रम रहेगा, तो जम्मू में मिनी स्टेडियम परेड, गुलशन ग्राउंड, जनाना पार्क, जीजीएम साइंस कालेज, भारतीय योग संस्थान के प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा जगह-जगह योग कार्यक्रम होंगे। लद्दाख में भी कई जगह योग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


इंटरनेशनल योग दिवस आयोजन कमेटी जेएंडके के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि श्रीनगर के जीरो ब्रिज पार्क पर विशाल योग कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण लाल गुज्जर भी मौजूद रहेंगे। एक हजार से ज्यादा लोग यहां योग कर सकेंगे। जम्मू में मिनी स्टेडियम परेड में योग कार्यक्रम होगा।

सुबह छह से सात बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के अलावा कई मंत्री, विधायक और हजार से ज्यादा लोग एक साथ योग कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग का गुलशन ग्राउंड जम्मू में कार्यक्रम होगा, जिसमें पांच हजार से ज्यादा लोग यहां एक साथ योग कर सकेंगे।
विज्ञापन


महिला कालेज परेड की ओर से जनाना पार्क में सुबह आठ से नौ बजे तक योग कार्यक्रम होगा। साइंस कालेज में एनसीसी का योग कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से एक घंटे के लिए चलेगा। संघ परिवार की ओर से शाखाओं में योग कार्यक्रम तो होंगे ही भारतीय योग संस्थान की ओर से ब्लाक स्तर के अलावा गोल गुजराल स्थित योग संस्थान में योग कार्यक्रम सायं 5:45 से आठ बजे तक चलेगा।

इसमें उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह भी मौजूद रहेंगे। यहां पर एक हजार से ज्यादा लोग एक साथ योग कर सकेंगे। लद्दाख में भी योग कार्यक्रम होगा और यहां पर सहकारिता मंत्री छेरिंग दोरजे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जम्मू में प्रमुख योग कार्यक्रम
मिनी स्टेडियम परेड - सुबह छह से सात बजे
गुलशन ग्राउंड - सुबह छह से सात
जनाना पार्क जम्मू - सुबह आठ से नौ

साइंस कालेज - सुबह 6:30 बजे से 7:30
गोल गुजराल - सांय 5:45 से रात आठ बजे
पतंजलि योग पीठ (शास्त्री नगर पार्क) - सुबह 5:30 से 7:30 बजे

आर्मी कैंटोनमेंट सतवारी - सुबह सात से 7:35
जेयू कैंपस का जिम्नेजियम हाल - सुबह आठ से  नौ बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें