शीतकालीन राजधानी जम्मू के लिए साल 2016 के कई मायने हैं। दरअसल नए साल में शहर की तस्वीर और सौंदर्य भी तो नया होना है। कई मेगा प्रोजेक्टों के अगले साल सरकार ने पूरा करने की समयावधि निर्धारित की हुई है।
इनमें तवी नदी में कृत्रिम झील परियोजना, बिजली का आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट, बिक्रम चौक फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट और नया विधानसभा परिसर का निर्माण कार्य शामिल है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शीतकालीन राजधानी का सौंदर्य तो बढे़गा ही, साथ में पर्यटन, यातायात को सुचारु बनाने से लेकर बिजली आपूर्ति में भी सुधार होगा।