फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंगः महंगा न पड़ जाए यह 'डिस्काउंट'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली नजदीक आते ही कंपनियों ने बंपर छूट के ऑफर देकर ग्राहकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। खासकर ई कामर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों को गिफ्ट के साथ-साथ बंपर छूट का आफर भी दे रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप भी कुछ खरीदना चाह रहे हैं तो एक मिनट ठहरिए। ई-कामर्स वेबसाइट पर शॉपिंग करने से पहले एक बार उस उत्पाद की मूल वेबसाइट पर जाकर भी कीमत चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो हैवी डिस्काउंट के नाम पर कंपनी आपको चूना लगा दे।

कभी आपने सोचा है कि ई-कामर्स कंपनियां अपने सभी प्राडक्ट पर इतने हैवी डिस्काउंट कैसे दे देती हैं। असल में डिस्काउंट के नाम पर सीधे-सीधे लोगों को उल्लू बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मूल कंपनी की वेबसाइट पर चेक करें सही कीमत

हकीकत में ई कामर्स कंपनियां अपने सभी प्राडक्ट की कीमत पहले ही इतनी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं कि डिस्काउंट देने के बाद भी वो सामान अपनी मूल कीमत से महंगा ही रहता है। जिसका नुकसान ग्राहक को उठाना पड़ता है।

ऐसे में एक बार सामान खरीदने से पहले उस प्राडक्ट की मूल कंपनी की वेबसाइट पर भी उसकी कीमत का मिलान ‌कर लें, हकीकत सामने आ जाएगी। हैरत की बात ये है कि इस फर्जीवाड़े में नामी कंपनियां भी लोगों की जेब काटने से बाज नहीं आ रहीं।

असल में समय की कमी और सभी चीजें एक जगह मिलने की वजह से लोग ई कामर्स वेबसाइट को काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि पिछले चार पांच सालों में ही आनलाइन शॉपिंग का बाजार हजारों करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।

फर्जी ई-कामर्स कंपनियां भी आईं मैदान में

दूसरी ओर इनके खिलाफ लगातार शिकायत मिलने के बाद वाणिज्य विभाग ने भी जांच की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा त्यौहार नजदीक आते ही एक और फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है।

इंटरनेट ऑन करते ही आपको दर्जनों ई-कामर्स कंपनियां ऐसी मिल जाएंगी जो छोटे-छोटे उत्पाद काफी कम कीमत पर बेचने की पेशकश करेंगी। ऐसे में इनसे सामान खरीदने में कोताही बरतें। क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि उत्पाद की कीमत ऑनलाइन जमा करने के बाद वह सामान आपके घर पहुंचे।

असल में त्यौहारी मौसम को देखते हुए कुछ फर्जी ई कामर्स कंपनियां भी सामने आ गई हैं। क्योंकि इनका कोई परमानेंट पता ठिकाना नहीं होता और आपके द्वारा पैसे देने का कोई ठोस सबूत नहीं होता इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई होना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय यह बरतें सावधानी

-कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी कीमत अन्‍य वेबसाइट पर भी चेक कर लें

-ऑनलाइन पेमेंट करने की जगह कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनें

-खरीददारी करने से पहले उसकी पूरी डिटेल अच्छी तरह चेक कर लें

-पहली बार जिस साइट का नाम सुना हो उससे दूर ही रहें तो अच्छा

-साइट क्रिएट होने की तारीख देख लें, ताजी साइट से परहेज कर

-संभव हो तो कंपनी की मूल वेबसाइट से ही सामान की खरीददारी करें

-मूल वेबसाइट पर सही डिस्काउंट और आफर की जानकारी मिल जाएगी

-शॉपिंग के बाद हो सके तो अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड जरूर बदल दें

-शॉपिंग करते वक्त अपनी खरीदारी से संबंधित रिकार्ड का प्रिंट निकाल लें, धोखाधड़ी की सूरत में यह काम आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें