फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की बर्फ में स्कींइग का क्रेज हो तो चले आइए, हुआ है ये बड़ा एलान

Tue, 07 Feb 2017 06:35 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पहलगाम में स्कीइंग के सर्टिफिकेट कोर्स की पहल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बर्फ की सतह पर स्कीइंग का क्रेज भुनाने के लिए पर्यटन विभाग ने पहलगाम में स्कीइंग के सर्टिफिकेट कोर्स की पहल कर दी है। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग कश्मीर और जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग के तत्वाधान से शुरू किए गए कोर्स का जिला उपायुक्त अनंतनाग सैयद आबिद और पर्यटन निदेशक कश्मीर महमूद अहमद शाह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कोर्स की शुरुआत लाल जी हट्स के नजदीक स्थित 230 मीटर लंबे नवनिर्मित स्की लिफ्ट पर किया गया। लिफ्ट को बीते वर्ष कमीशन किया गया था, लेकिन 420 लोगाें की क्षमता वाले स्की-लिफ्ट पर कम बर्फबारी होने की वजह से शुरू नहीं किया जा सका।

इस वर्ष अच्छी बर्फबारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर के 40 स्थानीय प्रतिभागियों समेत देश भर से 80 लोगाें ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

बर्फ के इलाकों में बनाए जाएंगे विंटर रिजॉर्ट

Gulmarg - फोटो : Social Media
इससे पूर्व पहलगाम के चंदनवाड़ी में आइस क्लाइंबिंग इवेंट में 25 क्लाइंबरों ने हिस्सा लिया। इसमें देश और विदेश से आए क्लाइंबर शामिल हैं। पर्यटन विभाग ने बीते वर्ष ही क्लाइंबिंग इवेंट शुरू किया था।

पर्यटन विभाग के कश्मीर निदेशक ने कहा, विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं होने के बावजूद पूरी तरह से सुविधाएं और सैलानियों का रुझान हासिल नहीं किया जा सका है। विभाग ने कश्मीर घाटी के बर्फ से ढके इलाकों को विंटर रिजॉर्ट में तब्दील करने के लिए योजना बनाई है जिस पर चरणवार रूप से काम किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें